Sonarika Bhadoria Wedding: टीवी की पार्वती की हुई शादी , पहली झलक आई सामने

देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोनारिका ने रविवार को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर संग साथ फेरे लिए। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की पहली झलक सामने आ गई है। उनकी वरमाला के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। सोनारिका की ग्रैंड वेडिंग राजस्थान में हुई है।

Swati tanwar
2 Min Read

कैसा था सोनारिका का लुक?

सोनारिका ने अपनी शादी के लिए फिशकट स्टाइल लहंगा कैरी किया। उन्होंने शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा पहना। इस लुक को उन्होंने डायमंड जूलरी से कंप्लीट किया। बालों में गजरा लगाया। सोनारिका ने मेकअप को बिल्कुल न्यूड रखा। सोनारिका पूरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वरमाला का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सोनारिका की शादी के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में सोनारिका वरमाला के लिए एंट्री लेती दिख रही हैं। दूसरे वीडियो में सोनारिका और विकास एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। ब्रैकगाउंड में राम सिया राम बज रहा था।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/aashka-goradia-know-how-tv-actress-built-rs-820-cr-renee-cosmetics-2-years-after-leaving-acting/

प्री वेडिंग फंक्शन्स

उन्होंने मेहंदी में अपनी मां का जोड़ा पहना था। इस जोड़े में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। सोनारिका ने अपने हाथों में शिव-पार्वती बनवाए थे। हल्दी के लिए सोनारिका ने येलो कलर की ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने फ्लॉवर जूलरी से अपने लुक को कप्लीट किया था।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *