इलेक्ट्रिक कार मार्केट में अल्ट्रा लग्जरी इलेक्टिक कार की एंट्री हो गई है, जो रोल्स-रॉयस स्पेक्टर है। इसे भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह दो-डोर इलेक्ट्रिक कूप इंडिया की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है।
कीमत
स्पेक्टर, भारत में रोल्स रॉयस की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में एंट्री का प्रतीक है। इसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
बैटरी पैक
स्पेक्टर में 102kWh बैटरी पैक है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जो 585bhp संयुक्त पावर और 900Nm का टॉर्क आउटपुट देती हैं। बैटरी को 195 किलोवाट के चार्जर से सिर्फ 34 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। ये 50kW DC चार्जर से 95 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
रेंज
यह 530 किमी रेंज दे सकती है। यह 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है।