भारी वर्षा के कारण हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड सहित भारत के बड़े हिस्से में जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने वाली की के साथ आंधी में बिजली गिरने का अनुमान जताया है। राजस्थान में वर्षा जनित हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण पर्वतीय क्षेत्र में जगह-जगह बस कारण हो रहा है तो मैदानी क्षेत्र में लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रदेश में लगभग 100 सड़के बंद है जिसकी वजह से 200 से अधिक गांव अलग थलग पड़ गए हैं।
उत्तरकाशी में फाइबर की आवश्यकता होने से ढाई सौ गाँवो में चार घंटे तक संचार सेवा बाधित रहे
चार धाम यात्रा मार्ग में निरंतर अवरोध हो रहे हैं। उत्तरकाशी में फाइबर की आवश्यकता होने से ढाई सौ गाँवो में चार घंटे तक संचार सेवा बाधित रहे। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी करीब 5 घंटे और रुद्र यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के 7 घंटे बाद केदार घाटी को जोड़ने वाली सुरंग का एक हिस्सा टूटने से गौरीकुंड राजमार्ग पर आवाजाही बंद कर दी है। मूसलाधार वर्षा से नैनो झील का जलस्तर 2.8 बढ़ गया। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाला धारचूला तवा घाट मार्गअब तक नहीं खुल पाया है। इस कारण अदि कैलाश से लौटे 35 तवाघाट के पास फंसे हुए है। पश्चिम में जनकपुर में मां पूर्णागिरि के मुख्य मंदिर से पहले चट्टान दरकने से से मार्ग का अवरुद्ध हो गया। कई जिलों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया। कुमाऊँ मंडल के सभी 6 जिलों में 12वीं तक के स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रो में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिंगजिंगबार के समीप गुरुवार रात को बाढ़ आने से दोनों तरफ वहां में पर्यटक फंस गए
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में मंडी ,शिमला ,सिरमौर ,कांगड़ा ,कुल्लू और किन्नौर में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मनाली से लेह जाने वाले मार्ग जिंगजिंगबार के समीप गुरुवार रात को बाढ़ आने से दोनों तरफ वहां में पर्यटक फंस गए। शुक्रवार सुबह फिर से बाढ़ आने से सड़क में दलदल की स्थिति हो गई जिसके कारण आवाजाही फिर थम गई है। कई स्थानों पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से नुकसान व शुक्रवार को रोहतांग , शिंकुला में बारालाचा दर्रो पर हिमपात हुआ है ।
उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों पर मानसून मेहरबान है
उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों पर मानसून मेहरबान है । 5-6 दिनों में ऐसे कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है मौसम विभाग ने सोमवार तक पूर्वी यूपी के साथ मध्य और दक्षिणी इलाकों में अत्यधिक बरसात की चेतावनी जारी की है। आंधी की लखनऊ के आसचेतावनी जारी की है। लखनऊ के आस -पास समेत लगभग 32 जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है। वही बिहार में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश नदी में जलस्तर लगातार बढ़ती जारी है। पंजाब के कई जिलों में शनिवार रविवार को भारी वर्षा होने का अलर्ट है , शनिवार को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश जारी रहने कीसंभावना है।