Premanand Maharaj: अब कैसी है प्रेमानंद महाराज की तबीयत, क्यों ले गए थे अस्पताल, जाने

Swati tanwar
2 Min Read

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध संत है। पिछले शुक्रवार अचानक प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत उनके शिष्य नजदीक के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल लेकर गए। जानिए क्या हुआ था प्रेमानंद महाराज को और अब उनकी सेहत कैसी है।

क्या हुआ था प्रेमानंद महाराज को?

शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे संध्या आरती के बाद अचानक बाबा के सीने में तेज दर्द उठा। तुरंत ही उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले जाया गया। यहां बाबा का पूरा चेकअप किया गया।

अब कैसी है बाबा प्रेमानंद की तबीयत?

जानकारी के अनुसार, जांच के बाद बाबा प्रेमानंद की सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर कुछ समय बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि प्रेमानंद बाबा अब भी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। जैसी ही बाबा की तबीयत खराब होने की खबर फैली, उनके अनुयायी तुरंत आश्रम पहुंचे और बाबा का हाल-चाल जाना।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/arvind-kejriwal-is-being-tortured-in-jail-not-allowed-to-meet-people-face-to-face-alleges-sanjay-singh/

क्या बीमारी है प्रेमानंद महाराज को?

पिछले लगभग 20 सालों से प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं। उनके आश्रम पर ही डायलेसिस भी होती रहती है। बाबा रोज रात को 2 बजे उठकर पैदल भ्रमण करते हैं और श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित श्रीहित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं। यहां बाबा प्रतिदिन प्रवचन देते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *