महिलाओं को वित्तीय रूप सख्त बनाने के उद्देश्य से भारतीय सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की शुरुआत की है। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाती है और इसमें महिलाओं को सुरक्षित गारंटीड और उच्च रिटर्न प्राप्त होता है। MSSC एक आकर्षक योजना है,जो खासकर महिलाओं के लिए उपयुक्त है जो अपनी बचत को सुरक्षित और सुरक्षित रिटर्न के साथ बढ़ाना चाहती है। यह इस योजना के महत्वपूर्ण पहलू और लाभों पर नजर डालते हैं।
एमएससी योजना की मुख्य विशेषताएं
महिला सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम महिलाओं के लिए बचत योजना है जिसे पोस्ट ऑफिस में जाकर खोला जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है और उनकी बचत को बढ़ाना है।
मैच्योरिटी अवधि
इस योजना की मैच्योरिटी अवधि केवल 2 साल की होती है, यानी निवेश करने के बाद 2 साल में ही आपका निवेश परिपक्व हो जाता है।
ब्याज दर
इस योजना में निवेश पर 7.5% वार्षिक ब्याज दर मिलती है, जो निश्चित और गारंटीड होती है। यह ब्याज दर मौजूदा बाजार दरों के मुकाबले काफी आकर्षक मानी जाती है।
न्यूनतम और अधिकतम निवेश
आप इस योजना में न्यूनतम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की सीमा ₹2 लाख है। यानी एक खाते में अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है।
आंशिक निकासी की सुविधा
इस योजना में एक और महत्वपूर्ण लाभ है एक वर्ष बाद आप अपने जमा राशि का 40%तक आंशिक ग्रुप से निकाल सकते हैं। यह सुविधा आपको अनपेक्षित वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है जिससे इस योजना का लचीलापन और बढ़ जाता है ।
किसके नाम पर कोहली खाता
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में खाता किसी भी महिला के नाम पर खोला जा सकता है। इसके अलावा नाबालिक लड़कियों के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है जिसमें अभिभावक खाते का प्रबंध करते हैं। यह योजना 30 मार्च 2024 तक की लागू है जिसके तहत आप अकाउंट खोल सकते हैं।
MSSC योजना में मिलने वाले रिटर्न
यह योजना महिलाओं को न केवल सुरक्षा देती है, बल्कि उच्च रिटर्न भी प्रदान करती है। आइए कुछ निवेश उदाहरणों से समझते हैं:
अगर आप ₹2,000 का निवेश करते हैं, तो 2 साल बाद आपको ₹2,320 मिलेंगे।
₹5,000 के निवेश पर 2 साल बाद ₹5,801 मिलेंगे।
₹10,000 के निवेश पर 2 साल बाद ₹11,606 प्राप्त होंगे।
₹50,000 के निवेश पर 2 साल बाद आपको ₹58,011 मिलेंगे।
अगर आप ₹1,00,000 का निवेश करते हैं, तो 2 साल बाद ₹1,16,022 मिलेंगे।
अधिकतम ₹2,00,000 के निवेश पर 2 साल बाद ₹2,32,044 का रिटर्न मिलेगा।