Post Office Scheme: सिर्फ 2 साल में मिलेंगे ₹2,32,044 रुपये इतना जमा करना होगा

Saroj Kanwar
3 Min Read

महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने का उद्देश्य से भारतीय सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की शुरुआत की है। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाती है और उसमें महिलाओं को सुरक्षित गारंटीड और उच्च रिटर्न प्राप्त होते हैं।MSSC एक आकर्षक योजना है, जो खासकर उन महिलाओं के लिए उपयुक्त है जो अपनी बचत को सुरक्षित और सुनिश्चित रिटर्न के साथ बढ़ाना चाहती हैं। यहां जानते हैं इस योजना की महत्वपूर्ण पहलुओं और लाभों के बारे में ।

एमएससी योजना के मुख्य विशेषताएं

महिला सम्मान सर्टिफिकेट स्कीम केवल महिलाओं के लिए एक विशेष बचत योजना है जिसे पोस्ट ऑफिस में जाकर खोला जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उनकी बचत को बढ़ावा देना है।

मैच्योरिटी अवधि

इस योजना की मैच्योरिटी केवल 2 साल की होती है यानी निवेश करने के बाद 2 साल में ही आपका निवेश परिपक्व हो जाता है।

ब्याज दर

इस योजना में निवेश 7.5% वार्षिक ब्याज दर मिलती है ,जो निश्चित और गारंटीड होती है। यह ब्याज दर मौजूदा बाजार दरों में मुकाबले काफी आकर्षक मानी जाती है।

न्यूनतम और अधिकतम निवेश

आप इस योजना में न्यूनतम ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं , जबकि अधिकतम निवेश की सीमा ₹2 लाख है। यानी एक खाते में अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है।

इस योजना में एक और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि एक वर्ष बाद आप अपनी जमा राशि का 40% तक आंशिक रूप से निकाल सकते हैं। यह सुविधा आपको अनपेक्षित वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है, जिससे इस योजना की लचीलापन और बढ़ जाता है।

किसके नाम पर खोला जा सकता है खाता


महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में खाता किसी भी महिला के नाम पर खोला जा सकता है। इसके अलावा, नाबालिग लड़कियों के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है, जिसमें अभिभावक खाते का प्रबंधन करते हैं। यह योजना 31 मार्च 2025 तक के लिए लागू है, जिसके तहत आप अकाउंट खोल सकते हैं।

MSSC योजना में मिलने वाले रिटर्न
यह योजना महिलाओं को न केवल सुरक्षा देती है, बल्कि उच्च रिटर्न भी प्रदान करती है। आइए कुछ निवेश उदाहरणों से समझते हैं:

अगर आप ₹2,000 का निवेश करते हैं, तो 2 साल बाद आपको ₹2,320 मिलेंगे।
₹5,000 के निवेश पर 2 साल बाद ₹5,801 मिलेंगे।
₹10,000 के निवेश पर 2 साल बाद ₹11,606 प्राप्त होंगे।
₹50,000 के निवेश पर 2 साल बाद आपको ₹58,011 मिलेंगे।
अगर आप ₹1,00,000 का निवेश करते हैं, तो 2 साल बाद ₹1,16,022 मिलेंगे।
अधिकतम ₹2,00,000 के निवेश पर 2 साल बाद ₹2,32,044 का रिटर्न मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *