शादी के समय हर माता-पिता की आंखों में आंसू होते हैं, कि उनकी बेटी उनसे दूर हो जाएगी। ससुराल में कैसे सारी चीजों को संभालेगी। बेटी की शादी धूमधाम से बिना किसी रुकावट के हो जाएं सब यही चाहते हैं। बेटी की लाइफ को अच्छा बनाने के लिए आपको पहले से ही बेटी को कुछ बातें बता देनी चाहिए।
लड़की की शादी
लड़की की शादी में उसके माता-पिता को काफी टेंशन रहती हैं। शादी के बाद कभी भी कोई परेशानी न आने पाए, हर पेरेंट्स यही चाहते हैं। मां बाप को बेटी को शादी से पहले कुछ बातों को सीखा देना चाहिए, जिससे ससुराल में बेटी को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए।
सही फैसले
माता-पिता को अपनी बेटी को सही फैसलों को लेने के बारे में अच्छे से समझाना चाहिए। उनको बताएं कि गलत फैसले लेने से अच्छा है कि सही फैसले लेकर थोड़ा सा बुरे ही बन जाए। बेटी को हमेशा ससुराल को अपने घर की तरह की मानना चाहिए।
रिश्ता
अपनी बेटी को ये सीखाएं कि हर रिश्ते में थोड़ी बहुत कहा सुनी होती है, लेकिन उसको बढ़ाए बिना आपको चीजों को अच्छे से संभाल लेना चाहिए। सामने वाले की गलती निकालने से पहले आपको खुद को देखना चाहिए।
alsoreadBride-terrible-dance- एंट्री पर दुल्हन ने किया ऐसा डांस , लोग बोले- दुल्हन है या मंजुलिका
संयम और समझदारी
मुश्किल समय में संयम और समझदारी से आपको काम लेना चाहिए। बेटी को आत्मनिर्भर बनने की सलाह देनी चाहिए।