Murena News: सो रहे दंपती को सांप ने डंसा, झटके आए तो झड़वाने ले गए, पति की मौत, पत्नी भर्ती

Saroj Kanwar
1 Min Read

Murena News: मुरैना जिले में सिंहनिया थाना क्षेत्र के लल्लू भई गांव में रात में सोते समय दंपती को सांप ने काट लिया। नींद में दोनों को पता नहीं च चला कि सांप ने उन्हें काटा है। सुबह 3 बजे दोनों की तबियत बिगड़ी तो घर के लोग जागे उन्होंने सांप को घर में प्रवेश करते देखा। इसके बाद गांव के भगत से इवह फूंक कराई गई। हालत नहीं सुधरी तो दंपती को अस्पताल लाए। यहां पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि परिजन महिला को ग्वालियर ले गए। गावं के दिनेश पुत्र गंभीर सिंह तोमर (45) व उनकी पत्नी गुड्‌द्धन (43) घर में सो रहे थे। 

गांव के सरपंच व रिश्ते में दिनेश के भाई लगने वाले शिशु पाल तोमर ने बताया सांप ने सत 11-12 बजे दोनों को काटा लेकिन किसी को एहसास नहीं हुआ। 3 बजे तबियत बिगड़ने पर घर में रोशनी की तो सांप कमरे में प्रवेश करता दिखा। स्थानीय भगत पर झाड़ा लगवाया। इसमें समय बर्बाद हुआ। गुहुन ग्वालियर में संघर्ष कर रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *