राजस्थान में हुयी मानसून की एंट्री , इन जिलों में हुआ येलो अलर्ट जारी

Saroj Kanwar
2 Min Read

प्रदेश के तापमान में उतार -चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हलचल बढ़ने लग गई है। वहीं दो से तीन दिन बाद भी मौसम बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर द्वारा अलर्ट भी समय-समय पर जारी किया जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार शाम उदयपुर ,डूंगरपुर ,बांसवाड़ा ,प्रतापगढ़ ,अजमेर ,भीलवाड़ा ,चित्तौड़गढ़ ,टोंक ,बूंदी ,नागौर , अजमेर ,जोधपुर , पाली ,बीकानेर ,श्री गंगानगर सहित कई जिलों में यह को अलर्ट जारी किया था।

जिलों में मेघ ,आंधी और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी

विभाग द्वारा इन सभी जिलों में मेघ ,आंधी और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। इसी बीच एक बार फिर से प्रदेश का तापमान 45 डिग्री पार कर गया मंगलवार को मैं चूरु का 45.6 डिग्री ,गंगानगर में 45 पॉइंट एक डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पिलानी ,बाड़मेर ,बीकानेर ,संगरिया , फतेहपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 से 45 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है

प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 से 45 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है। जयपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज हुआ। अंता -बारा के अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कोटा ,करौली की अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो 25 जून या उसके बाद राजस्थान में मानसून की एंट्री होने की संभावना है।

वही जोधपुर में जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई में मानसून आएगा। इस समय मानसून से प्रदेश का पर44 से 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं इसी बीच को जिलों में हीट वेव का प्रेशर देखने को मिल सकता है। ऐसे में मानसून की एंट्री बाद ही एंट्री के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *