Mahashivratri 2024 – महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं 4 शुभ संयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी पूजा

2024 में महाशिवरात्रि का 8 मार्च दिन शुक्रवार को है। महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को होती है, इसे फाल्गुन मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर 4 शुभ संयोग बनने वाले हैं।

Swati tanwar
2 Min Read

2024 में महाशिवरात्रि का 8 मार्च दिन शुक्रवार को है। महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को होती है, इसे फाल्गुन मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर 4 शुभ संयोग बनने वाले हैं।

इन 4 शुभ संयोग में महाशिवरात्रि की पूजा शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने वाली है। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर कब कौन सा योग है और उसका क्या प्रभाव हो सकता है।

महाशिवरात्रि 2024 के मुहूर्त

फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि की शुरूआत: 08 मार्च, शुक्रवार, रात 09:57 बजे से
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि की समाप्ति: 9 मार्च, शनिवार, शाम 06:17 पीएम पर
महाशिवरात्रि निशिता पूजा मुहूर्त: देर रात में 12:07 एएम से 12:56 एएम तक
दिन में महाशिवरात्रि की पूजा का समय: ब्रह्म मुहूर्त 05:01 एएम से प्रारंभ

महाशिवरात्रि 2024 पर बनने वाले 4 शुभ संयोग

  1. सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:38 बजे से सुबह 10:41 बजे तक
  2. शिव योग: सूर्योदय से 09 मार्च, 12:46 एएम तक
  3. सिद्ध योग: 09 मार्च, 12:46 एएम से रात 08:32 पीएम तक
  4. श्रवण नक्षत्र: प्रात:काल से 10:41 एएम तक, फिर धनिष्ठा नक्षत्र

सर्वार्थ सिद्धि योग

सर्वार्थ सिद्धि योग में आप जो कार्य करेंगे, उस कार्य की सिद्धि होगी यानी सफलता की प्राप्ति होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि की पूजा आपके मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा है।

शिव योग

शिव योग में साधना, मंत्र जाप आदि के लिए अच्छा होता है। महाशिवरात्रि के दिन बना शिव योग आपको शुभ फल प्रदान करने वाला है।

सिद्ध योग

इस योग के स्वामी गणेश जी हैं, जो शुभता और सफलता प्रदान करते हैं। महाशिवरात्रि पर आप इस योग में जिस भी मनोकामना से शिव पूजा करेंगे, वह पूर्ण हो सकती है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/know-5-vastu-shastra-tips-to-bring-good-luck-to-your-home/

श्रवण नक्षत्र

इस नक्षत्र में जो भी कार्य किए जाते हैं, वे शुभ माने जाते हैं। जो लोग श्रवण नक्षत्र में जन्म लेते हैं, वे धनी, सुखी और प्रसिद्ध होते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *