Kia-ev9- इस कार को मिला दुनिया की बेस्ट इलेक्ट्रिक कार का खिताब, जल्द आएगी भारत

Swati tanwar
1 Min Read

2024 वर्ल्ड कार अवॉर्ड्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की धूम रही। इसमें Kia की EV9 सबसे आगे रही। Kia EV9 ने वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) का खिताब जीता। इस कार को भारत में ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान एक कॉन्सेप्ट व्हीकल के तौर पर पेश किया था।

किआ ने जीता अवार्ड

Kia की EV9 ने वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर के अलावा 2024 वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इस तरह इस कार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इसे यहां 76.1 kWh और 99.8 kWh वाले दो बैटरी ऑप्शन में उतारा जाएगा।

इन कार्स ने भी जीता अवार्ड

शो के दौरान Ioniq 5 N के जरिए Hyundai ने भी सुर्खियां बटोरी। इस कार को 2024 वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार का टाइटल दिया गया है। ये कार महज 3.4 सेकेंड्स में ही 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। BMW ने अपने 5 Series और i5 मॉडल्स के जरिए 2024 वर्ल्ड लग्जरी कार अवॉर्ड को अपने नाम किया है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/new-renault-duster-nissan-suv-for-india-teased-ahead-of-2025-debut/

Volvo की EX30 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को 2024 वर्ल्ड अर्बन कार का टाइटल दिया गया है। 2018 में Volvo XC60 ने एक अवॉर्ड अपने नाम किया था।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *