भीषण गर्मी का दौर नौतपा जारी है। अयोध्या में भी तापमान लगातार ऊपर चल रहा है। राम मंदिर विराजमान प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप राम लला को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई है। यहां तक कि उनकी भोग में बदलाव किया गया है। प्रभु को विशेष रूप से गर्मी के अनुकूल सूती वस्त्र पहने जा रहे हैं और भोग में शीतल प्रकृति की चीज चढ़ाई जा रही है। आईए जानते हैं अयोध्या में राम लला को आजकल क्या भोग चढ़ाया जाता है।
राम लला के प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उस समय सर्दी का मौसम था
अयोध्या में जनवरी के महीने में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उस समय सर्दी का मौसम था। अब मई और जून में अयोध्या में भी जोरदार गर्मी पड़ रही है। यहां तापमान लगातार 42 डिग्री से ऊपर चल रहा है। ऐसे प्रभु को हर दिन जलाभिषेक के बाद सूती वस्त्र पहनाये जा रहे हैं। इसके साथ ही सुबह शाम लस्सी का भोग लगाया जा रहा है । भोग में मौसमी और रसीले फल शामिल किये जा रहे हैं। पहले प्रभु को खीर पुरी का भोग लगाया जाता था।
गर्मी के मौसम में 9 दिन धरती सबसे ज्यादा तपती है
गर्मी के मौसम में 9 दिन धरती सबसे ज्यादा तपती है और इसे नौतपा कहते हैं 25 से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक जारी रहेगा। पंचांग के अनुसार ,सूर्य के रोहिणी नक्षत्र प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है।मान्यता है कि नौतपा के दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो उस वर्ष अच्छी बारिश होती है। लेकिन उत्पादन के दौरान बारिश होने से अच्छी बारिश नहीं होने के संकेत मिलते हैं। इतनी गर्मी के बावजूद अयोध्या में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में कमी नहीं आयी है। श्रद्धालुओ को भीषण गर्मी से बचाने के लिए अयोध्या की पुलिस ओआरएस का घोल, छाछ, सत्तु का शरबत बांट रही है। प्रशासन की ओर से बच्चों को खाली पेट ना रहने और अपने साथ पानी रखने कीसलाह दी गई है।