क्या आप भी खरीदते है एकदम लाल सेब तो हो जाये सावधान ,FSSAI ने दी ये चेतावनी

Saroj Kanwar
3 Min Read

सेब खाना सेहत के लिए अच्छा है और कहा जाता है कि नियमित रूप से सेब खाने पर डॉक्टर को दूर रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सेब आपको बहुत ज्यादा बीमार कर सकता है। जी हां ,आजकल सेब को जल्दी पकाने के लिए जिस तरह का केमिकल उसे पर यूज किया जा रहा है उसे कैंसर जैसे खतरनाक और जानलेवा बीमारी का रिस्क हो सकता है। भारत में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे देश में बैन कर दिया है लेकिन फिर भी धांधलेबाज थोड़े से फायदे के चक्कर में इसके जरिये सेब पकाकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

हम बात कर रहे हैं सेब को समय से पहले पकाने के लिए उस पर की जा रही है। केमिकल वैक्सिंग की और उसके अंदर डाले जा रहे केमिकल की। चलिए जानते हैं इस जानलेवा चीजों की मदद से पके और लाल सेब किस तरह की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और इसे कैसे पहचान की जा सकती है।

जानलेवा हो सकता है सुर्ख सेब

अगर आप बाजार जाकर बिल्कुल लाल सेब खरीद रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सेब को लाल दिखाने के लिए सेब के साथ कैमिकल मिलाए जा रहे हैं कच्चे से को जहरीले कहे जाने वाले केमिकल यानी कैल्शियम कार्बाइड से पकाया जाता है। इसकी केमिकल को पकाने के बाद इससे एसिटिलीन गैस निकलती है जो सेहत को काफी नुकसान करती है। इस केमिकल के अंश सेब में जाते हैं और सेब पक जाता है। लेकिन यह शरीर को काफी नुकसान करता है। इस केमिकल से पका हुआ सेब से शरीर में कैंसर का कारक बन सकता है। इसके अलावा ज्यादा समय तक ऐसा सेब खाते हैं तो डायबिटीज के साथ अंग डैमेज होने का भी रिस्क बढ़ जाता है और शरीर में सूजन आ जाती है।

सेहत के लिए खतरनाक है

दूसरी तरफ सेब को चिकना बनाने के लिए इस पर मॉम की वैक्सीन की जाती है। वह भी सेहत के लिए खतरनाक है। अगर आप इसे खाते हैं तोढेर सारी सेहत संबंधी मुश्किलें आपको घेर लेंगी। FSSAI ने जनता को जागरुक करते हुए कहा कि सेब को खरीदने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए। अगर सेब के छिलके पर काले धब्बे हैं तो ऐसा सेब नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा सेब केमिकल से पका हो सकता है। बिल्कुल लाल or चिकना सेब से भी ना खरीदे।सेब को खाने से पहले उसे अच्छी तरह से रगड़ कर धोए। हाथ से रगड़ रगड़ के कपड़े की मदद से रगड़कर सेब को खाये। इससे पर लगी वैक्सीन केमिकल और गंदगी साफ हो जाएगी।सेहत के लिए खतरनाक है

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *