Heart Disease: महिलाओं के लिए जानलेवा हो सकती है 11 घंटे से ज्यादा की सीटिंग, जाने कैसे रहे एक्टिव

हेल्दी रहने के लिए शारीरिक एक्टिविटीज करना बेहद जरूरी होता है। फिजिकली एक्टिव रहने से सेहत से जुड़ी कई बीमारियों का जोखिम कम होता है। हाल ही में एक स्टडी में महिलाओं की सेहत पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Swati tanwar
2 Min Read

हेल्दी रहने के लिए शारीरिक एक्टिविटीज करना बेहद जरूरी होता है। फिजिकली एक्टिव रहने से सेहत से जुड़ी कई बीमारियों का जोखिम कम होता है। हाल ही में एक स्टडी में महिलाओं की सेहत पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस स्टडी में पता चला कि जो महिलाएं दिन में 11 घंटे से ज्यादा समय बैठकर बिताती हैं, उनमें प्रीमेच्योर डेथ का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

हार्ट अटैक का खतरा

इस स्टडी के लिए 5000 महिलाओं को शामिल किया गया, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा थी। इन महिलाओं से 8 साल तक उनकी सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े सवालों पर फॉलो-अप लिए गए। इस स्टडी में पाया गया कि 11 घंटे से ज्यादा बैठने वाली महिलाओं में Cardiovascular Disease का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से मौत का जोखिम बढ़ जाता है।

हो सकती हैं ये बीमारी

ज्यादा समय बैठने से ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाता है। इन कारणों से दिल पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ओबेसी जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, जो आगे चलकर दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

एक स्टडी में यह पाया गया था कि ज्यादा समय तक बैठने की वजह से डिमेंशिया का खतरा बढ़ता है। इसलिए एक्टिव रहना काफी महत्वपूर्ण है। एक्सरसाइज करने के बाद भी अगर ज्यादा समय तक बैठते हैं, तो भी दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/holi-2024-eye-care-tips-to-keep-in-mind-while-playing-with-colours/

काम के दौरान एक्टिव रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं-

  • काम के दौरान हर आधे या एक घंटे पर थोड़ी देर के लिए वॉक करें या खड़े होकर काम करें।
  • लिफ्ट या एलिवेटर की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • रोज 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • फोन पर बात करते समय वॉक कर सकते हैं।
TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *