हरियाणा में घने कोहरे और शीतलहर के बीच एवं फिर मौसम में बदलाब देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज सुबह की कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 22 जनवरी को भिवानी ,चरखी, दादरी ,रोहतक ,करनाल ,पानीपत ,सोनीपत ,झज्जर ,रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़ ,गुरुग्राम ,फरीदाबाद ,मेवात और पलवल में बारिश के आसार है इन जिलों में बारिश को लेकर Yellow Alert जारी किया गया है।
दो दिन तक होगी बारिश
21 जनवरी को एक नई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 22 और 23 दो दिन प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। वही कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग में 13 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है ।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय डॉक्टर मदन खिचड़ी 21 जनवरी को एक नया पश्चिम विक्षोभ होने से हवा का रुख बदलेगा। इसके बाद आज 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश में हल्की बारिश और बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के जनवरी में अंत तककड़ाके की ठंड जारी रहगी।