Ford एक बार फिर भारतीय बाजार में वापस आ सकती है। इस एसयूवी में कंपनी किस तरह के फीचर्स को दे सकती है और इसे किस नाम से लाया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
भारत आएगी Ford Endeavor
फोर्ड की ओर से जल्द ही भारत में अपनी नई एसयूवी को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से जिस गाड़ी से भारत में वापसी की जा सकती है वह एसयूवी सेगमेंट की गाड़ी होगी।
किस नाम से आएगी Ford Endeavor
कंपनी एंडेवर को एवरेस्ट नाम से भारत में ला सकती है। फिलहाल इसी नाम से इस एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे कई देशों में ऑफर किया जाता है। ऐसे में कंपनी एंडेवर की जगह Everest के नाम से ही इसे भारत में भी पेश कर सकती है।
कब तक आएगी भारत
अभी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फोर्ड इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी को पेश कर सकती है।
alsoreadhttps://bollywoodremind.com/top-5-online-scams-and-how-to-save-yourself-from-them/
क्या होंगी खूबियां
इसमें मेट्रिक्स हेडलाइट्स, एल शेप की रियर लाइट्स, 12 इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, 12.4 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, नौ एयरबैग, ADAS के अलावा भी कई बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। कंपनी इसमें दो लीटर का टर्बो डीजल इंजन दे सकती है। इसकी संभावित कीमत 50 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।