हमारे देश में नाच गाने के बगैर शादियां पूरी ही नहीं होती। आजकल दुल्हन जयमाला के लिए आते वक्त नाचते-नाचते ही आती है। इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कुछ दुल्हनें तो महफिल की जान बन जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी गलतियां कर जाती हैं कि लोगों की हंसी छूट जाती है। एक ऐसी ही दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने शादी में ऐसी एंट्री ली कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
दुल्हन का डांस देख छूट जाएगी हंसी
इस वीडियो को शिल्पा मिश्रा नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दुल्हन शादी के मंडप की ओर आ रही है। दुल्हन डांस करने लगती है। बिखरे-बिखरे बाल और फंसे हुए कलीरों के साथ दुल्हन अजीब सा डांस कर रही है। दुल्हन की एक सहेली उसके फंसे हुए कलीरों को सुलझाने की कोशिश करती है, लेकिन दुल्हन है कि रुकने का नाम नहीं लेती और डांस करती जाती है।
लोगों ने लिए मजे
इस मजेदार वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने लिखा- सहेली कह रही है, रुक जा बहन दो मिनट। दूसरे ने लिखा- मेरा एक ही सवाल है, क्या मजबूरी थी। तीसरे यूजर ने लिखा- बिना दुल्हन के नाचे शादी कैंसिल हो रही है क्या आजकल। एक अन्य ने लिखा- ऐसे डांस करेगी तो जरूर शादी कैंसिल हो जाएगी। एक ने लिखा – दुल्हन है या मंजुलिका।