Yellow Teeth Home Remedies – घर पर इन चीजों से बनाएं नेचुरल टूथ पेस्ट, दूर से ही दिखेगी दांतों की सफेदी

चमकते और सफेद दांत हर किसी की चाहत होते हैं। घर पर बने प्राकृतिक पेस्ट न सिर्फ सुरक्षित होते हैं बल्कि उतने ही प्रभावी भी होते हैं। बहुत से लोग दांतों के पीलेपन से परेशान रहते हैं। अगर आप भी सफेद दातों के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो यहां हम कुछ ऐसे कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो पीले दांतों को चमकाने में बेहद फायदेमंद है।

Swati tanwar
2 Min Read

दांतों का पीलापन हटाने के लिए घरेलू पेस्ट

  1. बेकिंग सोडा और नींबू का रस

बेकिंग सोडा दांतों के लिए एक नेचुरल व्हाइटनिंग प्रोडक्ट हैं। इसे नींबू के रस के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दांतों पर लगाएं और लगभग एक मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्छे से कुल्ला करें।

  1. स्ट्रॉबेरी, नमक और बेकिंग सोडा

स्ट्रॉबेरी में मलिक एसिड होता है जो दांतों की सतह पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। थोड़े से नमक और बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। यह पेस्ट न सिर्फ दांतों को सफेद करेगा बल्कि मुंह की स्वच्छता में भी मदद करेगा।

  1. हल्दी पेस्ट

हल्दी के एंटी-इन्फ्लेमेटोरी और एंटीसेप्टिक गुण न केवल ओरल हेल्थ में सुधार करते हैं बल्कि दांतों को सफेद भी बनाते हैं। थोड़ी सी हल्दी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दांतों पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश करें।

  1. नारियल तेल और बेकिंग सोडा

नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो दांतों को सफेद बनाता है। नारियल तेल की एक चमच्च के साथ बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दांतों पर लगाएं। यह पेस्ट दांतों को सफेद करने के साथ-साथ मसूड़ों की सूजन को भी कम करता है।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/parsley-vs-peppermint-know-which-is-more-beneficial-for-health/

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *