मेष
शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : आप बढ़ते काम व जिम्मेदारी को बांटकर आगे बढ़ेंगे। वैचारिक आदान-प्रदान से राह की उलझनें दूर होंगी। कारोबार में पूंजी निवेश के शानदार परिणाम मिलेंगे। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।वृषशुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : नए समझौतों व सौदों पर ध्यान दें। रूठे मित्रों को मनाना आसान रहेगा। प्राथमिकताओं की अनदेखी से समस्या हो सकती है। गलतियां सुधारने की कोशिश सफल रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन
शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंध सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। अपनी छवि बनाए रखने के लिए सावधानी से आगे बढ़ना होगा। जोखिम उठाना नुक्सानदायक हो सकता है। धैर्य बनाए रखें।
कर्क शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : घर, नौकरी अथवा तबादले के लिए समय अनुकूल है। थोड़े से बदलाव से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके आसपास चापलूस लोगों का जमावड़ा रहेगा।
सिंह
शुभ अंक 8, शुभ रंग काला: लोग आपको भयभीत करने में नाकाम रहेंगे। बिखरे काम समेटने में परिवार के साथ मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। विचार-विमर्श कर आगे बढ़ें, राह आसान होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या
शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा साझेदारी में टकराव से काम छोड़ने का मन बन सकता है। सुख-सुविधाओं के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था कर लेंगे। कार्यस्थल पर चल रही उथल-पुथल परेशान करेगी। यात्रा का योग है।
तुला
शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : परिवार के साथ वक्त बिताने से खुशी मिलेगी। कारोबारी विस्तार की रूपरेखा बन सकती है। मजबूत इरादों के साथ जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलती जाएगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
वृश्चिक
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : पुराना विवाद सुलझाने के लिए थोड़ी नरमी बरतें। सामर्थ्य का भरपूर उपयोग कर कार्यक्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ जाएंगे। विवाद से दूर रहें।
धनु
शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी : आपके सामने कई विकल्प रहेंगे। बुजुर्गों के सहयोग से सही फैसले कर पाएंगे। निजी राय को काम पर हावी न होने दें। विरोधी आपकी कमजोरी भांप कर सिर उठाने की कोशिश करेंगे।
मकर
शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : जिन कामों को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं उनमें बाधा आ सकती है। कार्य की गति धीमी होने से निराशा होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मित्र मिलेंगे।
कुंभ
शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : अपनों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।
मीन
शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : अब तक की गई मेहनत का परिणाम सुखद रहेगा। सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने होंगे। जिद में आकर बड़ा जोखिम उठा बैठेंगे। मुसीबत में मित्रों की मदद करने से मन को खुशी मिलेगी