सोने चांदी में बढ़ोतरी जारी, सोना 1300 रुपए व चांदी 500 रुपए उछली, जाने आज 18,22, 24 कैरेट सोने के दाम

Saroj Kanwar
2 Min Read

सोना भी अब सवा लाख रुपए की तरफ बढ़ रहा है, जबकि चांदी सवा लाख रुपए पार कर 1 लाख 30 हजार रुपए को छूने को तैयार है। अधिक भाव पर घरेलू खरीदी इस समय प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को सोना 2 दिन में 1300 रुपए बढ़कर 1 लाख 9300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी 500 रु. बढ़ 126000 रुपए प्रतिकिलो हो गई।

सराफा कारोबारी विजय कौशिक ने बताया दीपावली का त्योहार सोना-चांदी व्यापार के लिए महत्वपूर्ण होता है। व्यापार की दृष्टि से दीपावली की योजना बनाने में फिलहाल कठिनाई भी आ रही है। बाहर के कारोबारी दीपावली के आभूषणों के सैंपल लेकर सराफा से ऑर्डर लेने दो माह पूर्व से आने लगते हैं।

इस बार भाव वृद्धि अधिक होने से इस प्रकार के व्यवसायी इक्का-दुक्का ही आए हैं। महंगे भाव का सोना-चांदी होने से जोखिम मानकर कम आ रहे हैं। सराफा बाजार की छुटपुट खरीदी भी इन दिनों कमजोर हो चुकी है लेकिन इतने महंगे भाव की जोखिम इस समय खरीदार भी नहीं उठा रहे हैं। दीपावली से अब तक 30,000 प्रति 10 ग्राम सोना और 45,000 रुपए प्रतिकिलो चांदी बढ़ चुकी है। इस समय सोना 24 कैरेट 1,09,300 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,26,000 प्रतिकिलो के भाव पर बिक रही है।

24 कैरेट गोल्ड रेट : 106338/- 10 ग्राम।

22 कैरेट सोने का भाव : प्रति 10 ग्राम 105912 रुपए।

18 कैरेट 10 ग्राम सोने के रेट : 79754 रुपए पर ट्रेड कर रहा

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *