Vinfast Limo Green इलेक्ट्रिक MPV: भारत में लॉन्च की तैयारी, जानें रेंज और खास फीचर्स

Saroj Kanwar
2 Min Read

Vinfast Limo Green: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए वियतनाम की कंपनी Vinfast भारतीय बाजार में कदम बढ़ा रही है। कंपनी पहले ही दो SUV लाने की तैयारी कर रही है और अब खबर है कि वह अपनी इलेक्ट्रिक MPV Limo Green भी भारत में पेश कर सकती है। इसके लिए पेटेंट आवेदन भारत में दाखिल किया जा चुका है।

क्या होंगे फीचर्स?

Vinfast Limo Green को 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें LED DRL और हेडलाइट्स, 18 इंच अलॉय व्हील्स, 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और ब्लैक थीम वाला इंटीरियर दिया जा सकता है। केबिन में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार स्पीकर, सिंगल-ज़ोन AC और सेफ्टी के लिए एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स होंगे।

कितनी होगी रेंज?

इस MPV में 60.13 kWh की LFP बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 450 किलोमीटर तक चलेगी। DC फास्ट चार्जर से इसे 10% से 70% तक चार्ज करने में करीब 30 मिनट का समय लगेगा। इसमें ईको, कम्फर्ट और स्पोर्ट्स ड्राइविंग मोड भी मिलेंगे।

किससे होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Vinfast Limo Green का सीधा मुकाबला BYD eMax से माना जा रहा है। कंपनी इसे खासतौर पर कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में उतार सकती है।

कब हो सकती है लॉन्च?

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक MPV भारत में साल 2026 तक लॉन्च कर दी जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *