train canceled :ब्लॉक के कारण पुरी -जोधपुर एक्सप्रेस सहित पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेन निरस्त

Saroj Kanwar
1 Min Read

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झासरगुडा खंड में किरोड़ीमल नगर स्टेशन पर तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेन निरस्त रहेगी।

पीआरओ खेमराज मीना के अनुसार 27 अगस्त को पुरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, 30 अगस्त को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20814 जोधपुर-पुरी, एक्सप्रेस और 23 अगस्त को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन नंबर 20971 उदयपुर सिटी शालिमार एक्सप्रेस और 24 अगस्त को शालिमार से चलने वाली ट्रेन नंबर 20972 शालिमार उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *