अंतरराष्ट्रीय बाजार बाजार में कच्चे तेल कीकीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। आज की रिपोर्ट के अनुसार ,राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की दरे की तरह स्थिर बनी हुई है हालाँकि कुछ राज्यों में मामूली अंतर देखा गया है।
महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें
वर्तमान में देश की प्रमुख महा नगर पेट्रोल डीजल इस प्रकार है।
पेट्रोल की कीमत
नई दिल्ली – 94 72 रुपए
मुंबई -104.21
कोलकाता -103.94 रूपये प्रति लीटर
चेन्नई ₹100 75 प्रति लीटर
डीजल की कीमतें
नई दिल्ली -87 पॉइंट 62 रुपए
मुंबई -92 पॉइंट ₹15
कोलकाता -90 पॉइंट76 रूपये
चेन्नई 92.34
भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत राज्य में अलग-अलग हो सकती है क्योंकि इनमे वेट और अन्य कर शामिल होते हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल दरों निर्भर करती है। देश की प्रमुख तेल विपणनकंपनियां – इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम , हिंदुस्तान पैट्रोलियम प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे नई दरे अपडेट करती है।
टैक्स और अन्य शुल्कों पर असर
भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत केंद्र राज्य सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स के द्वारा अलग-अलग होती है।
केंद्र सरकार उत्पाद शुल्क (Excise Duty) लगाती है।
राज्य सरकारें वैट (VAT) और अन्य स्थानीय टैक्स जोड़ती हैं।
इसलिए, अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखा जाता है।
क्या पेट्रोल डीजल की कीमत घट सकती है
विशेषज्ञों का मानना है की यदि कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आती है और सरकार करो में कटौती करती है तो पेट्रोल डीजल के दामों में राहत मिल सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है।
SMS के जरिए अपने शहर की पेट्रोल-डीजल कीमतें चेक करें
अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो आप एक SMS के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
इंडियन ऑयल (IOCL) ग्राहक: RSP<स्पेस>शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें.
BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>शहर का कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें.
HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>शहर का कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें.