मुनक्का को दूध में डालकर पीने से शरीर को मिलती है इन रोगो से मुक्ति ,यहां जाने कैसे करे इसका सेवन

Saroj Kanwar
3 Min Read

मुन्नक्का को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है और यह एक प्रकार का ड्राई फ्रूट होता है। आयुर्वेद में मुनक्के को फायदेमंद कहा गया है और कहा गया और इसे खाने से कहीं रोग सही हो जाते हैं। अगर आपको इसका सेवन नहीं करते हैं किसी आज से ही अपनी डाइट में जरूर शामिल कर ले। कई लोगों को लगता है कि किशमिश और मुनक्का का एक ही चीज है लेकिन यह दोनों अलग है । दरअसल किशमिश छोटे अंगूरों को सुखाकर तैयार की जाती है। जबकि मुनक्का लाल रंग के बड़े अंगूरों से बनता है। साथ में ही मुनक्का के अंदर बीज होते हैं।

मुन्नक्के के फायदे

पाचन तंत्र को करे ठीक

मुन्नके का सेवन करने से पाचन एकदम सही बना रहता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या भी नहीं होती। दरअसल इसमें फाइबर मौजूद होता है जो की कब्ज होने से रोकता है। इसलिए जिन लोगों की पाचन प्रक्रिया सही नहीं है और जिन्हे कब्ज की शिकायत रहती है वह लोग मुनक्का खाया करें । 5 से 7 मुनक्के एक गिलास दूध में उबाल लें। फिर ये दूध गुनगुना पिएं। इसे नियमित पीने से पेट की कई समस्याओं से निजात मिल जाती है।

चेहरे की झुरियां को कम करें

मुनक्का का सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां कम होने लग जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा की झुर्रियां, फाइन लाइन्स और पिंपल पिगमेंटेशन को दूर करने में सहायक होते हैं। मुनक्का का सेवन करने के अलावा आप इसका फेस पैक लगाकर भी चेहरे में चमका सकते हैं। उनके का फेस लगा पैक लगाने के लिए 10 से 12 मुन्नक्को को पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर ले । इसमें शहद मिला दे इन्हे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगा दे और हल्के हाथों से मसाज करें इसे फिर सूखने दे और अब जब सुख जाए तो गुनगुने पानी से धो ले।

दिल को रख हेल्दी

मुनक्का दिल के लिए काफी उत्तम माना गया है इसे खाने से दिल की रक्षा रोगों से होती है। दरअसल इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में होता है जो की हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है ऐसा होने से दिल की रक्षा कई रोगों से होती है।

खून की कमी करे दूर

एनीमिया की कमी को दूर करने में भी मुनक्का लाभकारी साबित होता है। इसे दूध के साथ पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसलिए जिन लोगों को खून की कमी है वो लोग रोज एक गिलास दूध में मुनक्का डालकर पीया करें। मुनक्के में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर पाए जाते हैं, जो कि खून को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *