7th Pay Commission : इन कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने बढ़ाया वेतन, मिलेगा 27 महीने का एरियर

Saroj Kanwar
2 Min Read

मध्य प्रदेश की सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी आयी है। यह 30 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को राज्य सरकार ने वेतन बढ़ाने की सौगात दी है ये लाभ विशेष रूप से राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा। सरकार ने इन कर्मियों को तृतीय समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं, जिससे उनके वेतन में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।इससे उनके वेतन में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। ये निर्णय पिछले समय मान वेतनमान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बहुत राहत देने वाले है। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और उनकी मेहनत की सराहना होगी।

एरियर के आदेश को तृतीय समय मान वेतनमान देने के आदेश की तिथि से लागू किया जाएगा

गुरुवार को राज्य के खाद्य ,नागरिक आपूर्ति ,उपभोक्ता संरक्षण विभाग में मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों अधिकारियों और तृतीय समय मान वेतनमान देने के लिए आदेश जारी होने की खबर सुनकर नान के कर्मचारियों ने प्रसन्नता जताई है। नान के कर्मचारियों को एरियर देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार सातवें वेतनमान की 27 माह का एरियर देने की आदेश दिए गए। एरियर के आदेश को तृतीय समय मान वेतनमान देने के आदेश की तिथि से लागू किया जाएगा।

9 साल बाद तृतीय समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं

मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों अधिकारियों को सातवां वेतनमान तो दे दिया था। मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों, अधिकारियों को सातवां वेतनमान (7th pay scale) तो दे दिया था पर तृतीय समयमान को लेकर निर्णय लगातार टाला जा रहा था। सरकार ने नान के संचालक मंडल द्वारा प्रस्ताव पारित करने के करीब 9 साल बाद तृतीय समयमान वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *