27YearsOfKoyla – इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मरते-मरते बचे थे शाहरुख, जाने क्या हुआ था बॉक्स ऑफिस पर हाल

Swati tanwar
2 Min Read

फिल्म ‘कोयला’ की रिलीज हुए 27 साल पूरे हो गए हैं। 18 अप्रैल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, अमरीश पुरी और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल किए थे। आइए बताते हैं इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

फिल्म के लिए पहली पसंद थे सनी देओल और सोनाली

इस फिल्म के लिए पहली पसंद सनी देओल थे। उस समय सनी से बड़ा एक्शन हीरो कोई नहीं था। लेकिन किसी कारण से वह ये फिल्म नहीं कर पाए और शाहरुख के हिस्से आ गई ये फिल्म। ऋतिक रोशन ने ‘कोयला’ में अपने पिता को असिस्ट किया था।

मेकर्स की पहली पसंद सोनाली बेंद्रे थीं लेकिन बाद में ये रोल माधुरी को मिला। इसे माधुरी और शाहरुख की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है। हालांकि इसके गाने सुपरहिट थे।

मरते मरते बचे थे शाहरुख

फिल्म में एक जगह शाहरुख के शरीर पर आग लगी हुई है और वो दौड़ रहे हैं। ये स्टंट उन्होंने खुद किया था। उन्होंने फायर प्रूफ कपड़े पहन रखे थे और वॉटर जेल लगा रखा था लेकिन शूटिंग के दौरान उनकी जान जाते जाते बची थी।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/ajay-devgns-worst-film-was-a-remake-indias-biggest-flop-had-3-other-superstars-court-fined-makers-rs-10-lakh-for/

शाहरुख ने बताया था- आग की लपटें इतनी बढ़ गईं कि काबू से बाहर हो गईं थीं। तभी एक लड़के ने मेरे चेहरे पर कार्बन डाइऑक्साइड डाल दिया। मैंने सांस लेना बंद कर दिया था, क्योंकि सांस अंदर ले ही नहीं पा रहा था। उस दिन मैं बाल-बाल बचा था।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *