साप्ताहिक राशिफल : मेष, वर्ष, कुंभ सहित सभी राशियों के लिए केसे रहेगे 5 से 11 अक्टूबर तक के दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Saroj Kanwar
3 Min Read

मेष

रवि एवं सोमवार को धन की प्राप्ति होगी। मंगलवार का दिन सामान्य रहेगा। कार्य में गति रहेगी एवं शुभसमाचार मिलेंगे। बुधवार एवं गुरुवार को व्यय की अधिकता होगी। शुक्र एवं शनिवार को यात्रा का योग है।वृषभमंगलवार तक दिन आराम से व्यतीत होंगे। बुधवार एवं गुरुवार को चंद्र के द्वादश होने से धन की कमी दिखाई देगी। तनाव रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को आर्थिक मजबूती बनेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

सोमवार एवं मंगलवार को प्रभुत्व बढ़ेगा। बुध एवं गुरुवार भी अनुकूल दिन रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। शनिवार की शाम को लेन-देन के मामले में समस्याएं आ सकती हैं।

कर्क

सप्ताह के आरंभ में सतर्कता की आवश्यकता होगी। विवादों से दूर रहें। बुध एवं गुरुवार अनुकूल रहेंगे। शुक्रवार का दिन भी बेहतर रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। शनिवार को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह

आरंभ में कार्य में सुधार होगा। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। परिवार का साब मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को धन संबंधी परेशानी आ सकती है। शुक्र एवं शनिवार अनुकूल रहेंगे। नए व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या

समय अनिच्छुक कार्य करने को विवश कर सकता है। मंगल एवं बुध को आय की प्राप्ति होगी, किंतु गुरु एवं शुक्रवार को आय में कमी आ सकती है। शनिवार शाम से समय बेहतर हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा।

तुला

समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी बड़े व्यय के आसार बन सकते हैं। विवाद भी बढ़ेंगे। सप्ताहांत में पुनः सुधार की संभावनाएं बन जाएंगी। अचानक यात्रा का योग भी बन सकता है।

वृश्चिक

गुरुवार तक समय सुख से व्यतीत होगा। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। किसी की सहायता करके आत्मिक शांति प्राप्त करेंगे। शुक्र एवं शनिवार को सावधानी रखें। आय में कमी हो सकती है।

धनु

सप्ताहारंभ में पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। मंगल को धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। शुक्र एवं शनिवार को अनावश्यक चिंताएं रहेंगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य व्यवस्थित रहेंगे।

मकर

सोम एवं मंगलवार सरकार से जुड़े लोगों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाले हैं। बुध एवं गुरुवार को मामूली तनाव रह सकता है। कार्य में मन नहीं लगेगा। शुक्रवार अच्छा दिन रहेगा। शनिवार को धन लाभ होगा।


कुंभ

चंद्र के गोचर से अटके कार्यों में गति आएगी। बुधवार एवं गुरुवार को स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। शुक्रवार को योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग बनेगा। शनिवार को कार्य व्यवस्थित नहीं हो पाएंगे।

मीन

आज एवं कल दुविधायुक्त हो सकते हैं। मंगलवार की शाम को सुधार दिखाई देगा। खुशी का समाचार मिलेगा। बुधवार एवं गुरुवार को धन की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार अच्छे बीतेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *