ऋषभ पंत एक भयानक कार दुर्घटना के बाद आईपीएल 2024 में क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर चुके हैं। वह इस बार दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रिकेट ना खेलने पर भी वह सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते थे जिसका कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग उनके रिश्ता है।
खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। हालांकि अब तक किसी ने भी ऑफिशियली इस पर कमेंट नहीं किया था लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे ऋषभ पंत पर सवाल किया गया तो उन्होंने रिएक्शन दिया है।
दिया ये जवाब
उर्वशी रौतेला से एक फैन ने पंत के साथ शादी के सुझाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट कहा। जबकि इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक्ट्रेस अक्सर फैंस और ट्रोल करने वालों को जवाब देती हुई नजर आती हैं।
alsoreadhttps://bollywoodremind.com/allu-arjun-unveils-his-wax-statue-at-dubais-madame-tussauds/
चर्चा ऑन सोशल मीडिया
पंत और रौतेला की चर्चा सोशल मीडिया पर तब शुरु हुई जब भारत के एशिया कप 2022 मैच के दौरान दुबई में रौतेला आई। इसके बाद टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम की भागीदारी के साथ ऑस्ट्रेलिया में उनका शामिल होना चर्चा का विषय बन गया।