केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने MP को दी बड़ी सौगात, राज्य में 3500 करोड़ की लागत से बनेंगे 3 नए फ्लाईओवर

Saroj Kanwar
2 Min Read

MP News: केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा मध्य प्रदेश की सड़क व्यवस्था को बेहतरीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इस कड़ी में कई नई सड़क और फ्लावर का निर्माण भी हो रहा है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को एक बड़ा तोहफा दिया है।

 केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्र नितिन गडकरी ने राज्य के सागर संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े की मांग पर मोहर लगाते हुए अधिकारियों को मोती नगर चौराहा से लेकर मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज तक की सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 146 से जोड़ने के डीपी और तैयार करने का आदेश दिया है। इस मार्ग पर तीन फ्लावर का निर्माण भी किया जाएगा जिसमें लगभग 3500 करोड रुपए का खर्च आएगा।

 आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में सागर सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े ने सागर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया था। यहां पर काफी ट्रैफिक की समस्या हो जाती है जिसे खत्म करने के लिए यहां ओवर ब्रिज बनाने की जरूरत पड़ गई है। यहां ओवर ब्रिज बनने से राज्य के लोगों को बेहद फायदा होगा।।

पीली कोठी चौराहे से सिविल लाइन चौराहा होते कठवापुल हनुमान मंदिर तक फ्लाईओवर बनेगा। मगर, मकरोनिया रोड के दोनों तरफ सेना की जमीन है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए इसकी लंबाई निर्धारित की जाएगी। इस फ्लाईओवर बनने से सिविल लाइन से सीधा ट्रैफिक बस स्टैंड जाएगा।

सागर रोड से मकरोनिया चौराहा होते हुए सीधे मकरोनिया के आरओबी से पहले ही फ्लाइओवर बनाया जाएगा। जिसकी भुजा मकरोनिया से रजाखेड़ी की ओर होगी। सर्वे के बाद ही फाइन डिजाइन सामने आएगी।

इधर, सांसद डॉ लता वानखेड़े ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में रेलवे की ओर से भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।इन फ्लावर के बनने से राज्य के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। इसके लिए जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *