पहली नजर में इस हसीना के प्यार में गिरफ्तार हो गया टीम इंडिया का ये विस्फोटक बल्लेबाज, हुस्न की मल्लिका है उनकी मंगेतर

Saroj Kanwar
2 Min Read

Cricketer Rinku Singh Love Story: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। रिंकू सिंह को पहली नजर में ही प्रिया से प्यार हो गया था। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया और क्रिकेटर और उनके मंगेतर प्रिया ने अपने-अपने परिवारों को इस रिश्ते के लिए मनाया।

8 जून को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई और 18 नवंबर को वाराणसी में दोनों की शादी होने वाली है। क्रिकेटर की शादी पहले ही हो जाती लेकिन लगातार होने वाले मैच के वजह से उनकी शादी चलती रही और अब नवंबर में दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।

आईपीएल में छक्को की बरसात करने वाले रिंकू सिंह आज सबके दिलों में बसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की लंबी फैन फॉलोइंग है। अपने दमदार बैटिंग से वह लोगों का दिल जीत लेते हैं।

जानिए कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी 

 मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की लव स्टोरी साल 2023 में एक दोस्त की शादी में शुरू हुई थी। पहली नजर में प्रिया सरोज रिंकू सिंह के दिल में उतर गई लेकिन रिंकू सिंह ने अपने दिल की बात नहीं कही।

दिल्ली में हुई थी मुलाकात

 इसके बाद रिंकू सिंह के एक परिचित ने प्रिया से उनकी मुलाकात कराई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गया और दोनों ने एक दूसरे को जानने समझने क्या सिलसिला शुरू किया। लगभग डेढ़ साल तक दोनों एक दूसरे को डेट किया इसके बाद परिवार वालों को बताया।

 परिवार वालों ने दे दी रजामंदी 

दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी। आज दोनों की सगाई हो चुकी है। जैसे ही रिंकू सिंह ने सगाई की अंगूठी प्रिया सरोज को पहनाई उनके आंसू छलक उठे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर वायरल हो रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *