धर्म संस्कृति: श्री कंवलका माता जी मंदिर सातरूंडा पर 11 कुंडीय सत चंडी यज्ञ 1 फरवरी से

Saroj Kanwar
2 Min Read

रतलाम, 29 दिसंबर(इ खबर टुडे)। जिले में ग्रामीण क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री कंवलका माताजी मंदिर में 11 कुंडीय सत चण्डी यज्ञ का आयोजन 1 फरवरी से किया जाएगा। सात दिवसीय यज्ञ के दौरान गौ कथा का आयोजन भी होगा। पत्रकार वार्ता में यज्ञ आचार्य एवं कथाकार महंत बजरंग जाने वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। 

माता जी की टेकरी पर पहली बार होने वाले यज्ञ की शुरुआत 1 फरवरी को सुबह 6 बजे होगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे गौ कथा भी प्रारंभ होगी। हर दिन कथा का विश्राम 3 बजे होगा। गौ कथा महंत बजरंग जाने वैष्णव उज्जैन वाले करेंगे। तत्पश्चात पुनः यज्ञ शुरू होगा, यज्ञ की आरती शाम 6 बजे होगी। 7 दिन तक यही क्रम रहेगा। पत्रकार वार्ता में किशन गिरी, गोपाल गिरी गोस्वामी, मंदिर के मुख्य पुजारी प्रकाश गिरी गोस्वामी, रुपाखेड़ा हनुमान मंदिर की पुजारी कालू नाथ मौजूद थे। 

संत एवं जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
दिनेश सेन ने बताया कि अब तक लगभग 44 जोड़े की बुकिंग हो गई। आयोजन में संत एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मां कंवलका भक्त मंडल ने धर्मालुओं से आयोजन में यजमान बनने तथा धार्मिक उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *