रतलाम / कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, तीन व्यक्ति हुए गंभीर घायल, डायल-112 वाहन की मदद से पहुँचाया अस्पताल

Saroj Kanwar
2 Min Read

रतलाम, 20 दिसंबर (इ खबर टुडे)। जिले के ताल थाना के चंबल नदी राधानगरी जावरा रोड पर धुंध के कारण ट्रक के पीछे कार जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे घुस गई। टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए है। ताल थाना की डायल 112 एफआरवी को पुलिस सहायता के संबंध में इवेंट प्राप्त हुआ। डायल 112 की पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में शुक्रवार -शनिवार मध्य रात्रि 02:00 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल ताल थाना एफआरवी आरटीएम 16 में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक लोकेश पाटीदार एवं पायलेट सैयद मेहमूद अली ने मौके पर पहुँचकर बताया की रात्रि में अत्यधिक धुंध की वजह से एक कार ट्रक में पीछे से घुस गई है, जिसमे तीन व्यक्ति गंभीर घायल हो गए है। डायल-112 जवानों ने तुरंत घायलों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय जिला चिकित्सालय ताल में भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। डायल-112 की कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला जिससे घायलों की जान बची। 

घायलों के नाम 
धर्मेंद्र पिता भारत सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी लसूडिया थाना दलौदा जिला मंदसौर, अर्जुन सिंह पिता दूना सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गीता भवन रोड मंदसौर,  मुन्ना पिता सलीम शाह उम्र 50 वर्ष निवासी जावरा के निवासी है। 

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में आरक्षक लोकेश पाटीदार, पायलट सैयद मेहमूद अली की सराहनीय भूमिका रही। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *