Rakul-preet-singh-jackky-bhagnani- रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की 2 बार हुई शादी, जानें वेडिंग डिटेल

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों होटल ‘आईटीसी ग्रैंड गोवा’ में शादी के‌ बंधन‌ में बंधे। इस शादी के लिए दोनों परिवार, खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी पहुंचे हैं। रकुल-जैकी एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी हुई।

Swati tanwar
2 Min Read

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों होटल ‘आईटीसी ग्रैंड गोवा’ में शादी के‌ बंधन‌ में बंधे। इस शादी के लिए दोनों परिवार, खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी पहुंचे हैं। रकुल-जैकी एक बार नहीं बल्कि दो बार शादी हुई।

दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से हुई शादी

रकुल और जैकी दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। रकुल का ताल्लुक सिख धर्म से है और जैकी सिंधी। इसलिए दोनों ने तय किया था कि दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। पहले सिख रीति-रिवाजों से दोनों एक दूसरे का हाथ थामा और फिर सिंधी रीति-रिवाज के तहत दोनों ने शादी की।

शाम 5 बजे से पहले होगी शादी की सभी रस्में

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सुबह तकरीबन 11 बजे सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोपहर तकरीबन 3 बजे के करीब सिंधी रीति-रिवाज से दोनों का विवाह हुआ। शादी की तमाम रस्में शाम‌ 5 बजे से पहले ही खत्म हो जाएंगी।

गोवा पहुंचे मेहमान

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन, नताशा दलाल, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, डेविड धवन, महेशा मांझरेकर सहित कई सितारे इस शादी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे। इनकी शादी में मेहमानों को फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/anushka-sharmas-delivery-date-revealed-expecting-second-child-in-london/

देंगे वेडिंग रिसेप्शन?

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन दे सकते हैं। इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *