रतलाम / पुलिस को चोरो की खुली चुनौती ,भाजपा पार्षद के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी,

Saroj Kanwar
2 Min Read

रतलाम ,21 दिसंबर (इ खबर टुडे )। रतलाम नगर में चोरों का आतंक दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। इस बार चोरो ने भाजपा पार्षद के घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ़ कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। वही उक्त क्षेत्र में रात्रि में होने वाली पुलिस पैट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है। 

 जानकारी के अनुसार बीती रात वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद रणजीत टांक के गौशाला रोड स्थित घर के बाहर खड़ी बाइक क्रमांक MP43EJ1899 को कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर गया। पार्षद के घर हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्रवासियो में भय का माहौल बना है। उनका कहना है जब पार्षद के वाहन सुरक्षित नहीं है तो हमारे वाहन कहा से सुरक्षित रहेंगे। 

चोरी की वारदात के बाद पार्षद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने सुचना मिलते ही कार्यवाही शुरू कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज़ देखे। वही इस घटना के बाद  रात्रि के समय होने वाली पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है। पूर्व में भी कुछ सालो पहले इसी क्षेत्र निगम के शौचालय के ऊपर रखी पानी की टंकी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की गई थी। उस समय भी क्षेत्र होने वाली पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े हुए 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *