Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लिए अंतिम सांस

Saroj Kanwar
3 Min Read

Late Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वर्तमान मेंराज्यसभा सांसद और झारखंड प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे पूर्व सीएम शिबू सोरेन (गुरुजी) का आज 4 अगस्त सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें आज सुबह 8:56 पर डॉक्टर्स की टीम द्वारा मर्द घोषित किया गया। शिबू सोरेन ने झारखंड प्रदेश के 2 मार्च 2005 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे हालांकि बहुमत हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें 10 दिन में इस्तीफा देना पड़ा था।  पर 28 अगस्त 2008 से लेकर 31 में 2009 तक तीन बार मुख्यमंत्री बने थे। शिबू सूरन ने आज दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन

झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के पीछे मुख्य वजह ब्रेन स्ट्रोक बताई जा रही है। काफी समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे और डॉक्टरों के साथ  न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ उनका इलाज कर रहे थे।
ब्रेन स्ट्रोक से उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था। जिस कारण से स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने आज सोमवार को 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी जूझ रहे थे और पिछले एक साल से डायलिसिस पर चल रहे थे। पूर्व सीएम को डायबिटीज की बीमारी के साथ उनके हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। कई बीमारियां एक साथ होने के कारण आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया।

उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *