देश के कई राज्य में हीटवेव का कहर जारी है। बिहार के औरंगाबाद जिले में हीट वेव से सदर अस्पताल में 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं उड़ीसा के राउरकेला शहर में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के कारण 10 लोगों की मौत हो गयी। उत्तर प्रदेश ,झारखंड और राजस्थान में भीहीटवेव से लोगों की मौत हुई है। बिहार के औरंगाबाद जिले में गर्मी का का कहर देखने को मिल रहा है।
हीटवेव से सदर अस्पताल में 16 लोगों की मौत हो गई है
जानकारी के अनुसार हीटवेव से सदर अस्पताल में 16 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा की। मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं लगाया जा सका । क्योंकि अधिकतर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और अन्य मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आधी बाकी है। उड़ीसा के राउरकेला शहर में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी के प्रकोप से 10 लोगों की मौत हो गई। पूर्वी राज्यों के अधिकतर हिस्सों में तापमान चरम पर है। सरकारी अस्पताल की प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर सुधारानी प्रधान ने कहा कि अपराह्न दो बजे से 6 घंटे की अवधि में मौत की यह 10 मामले सामने आए हैं।
राज्य में लू से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है
झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के लक्षणों से एक महिला समेत कम से लेकर चार लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को राज्य की सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह एक अधिकारी ने जानकारी दी। राजस्थान में अधिक तापमान के कारण संदिग्ध मौतों की संख्या में वृद्धि की खबरों के बीच राजस्थान सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में लू से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है।
उत्तर और भारत मध्य भारत का बड़ा हिस्सा मिशन गर्मी की चपेट में है
उत्तर और भारत मध्य भारत का बड़ा हिस्सा मिशन गर्मी की चपेट में है। राजस्थान के चूरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में पारा इस मौसम के सामान्य से नौ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान में लगातार गर्मी पड़ रही है और भीषण होती जा रही है। अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका । है यह सामान्य से सात पॉइंट पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है । जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं।