Health Benefits of Pine Nuts – काजू-बादाम से ज्यादा ताकतवर है ये फल, जान लें कैसे और कितना खाएं

चिलगोजा या पाइन नट्स आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। चिलगोज़ों को अंग्रेजी में पाइन नट्स कहा जाता है। चिलगोजा खाने के कई फायदे हैं। चिलगोजा काजू या बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद है।

Swati tanwar
3 Min Read

चिलगोजा या पाइन नट्स आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। चिलगोज़ों को अंग्रेजी में पाइन नट्स कहा जाता है। चिलगोजा खाने के कई फायदे हैं। चिलगोजा काजू या बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद है।

चिलगोजे में विटामिन A, E, B1, B2, C ,कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, मेग्नीज, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चलिए जानते हैं चिलगोजा खाने के फायदे और नुकसान, कितना चिलगोजा खाना चाहिए और चिलगोजा को किस तरह से खा सकते हैं।

फायदे

खून की कमी होगी दूर : चिलगोजे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, यह खून की कमी को दूर करने में मददगार है।
भूख को कम करता है : तेजी से बहुत ज्यादा वजन घटाने में चिलगोजा मददगार हो सकता है। इसमें पिनोलेनिक नाम का फैटी एसिड होता है, तो भूख को कम करने में मददगार होता है।
एनर्जी से रखेगा भरपूर : पाइन नट्स में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो दिनभर की थकान से छुटाकरा पाने के लिए फायदेमंद है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, आयरन और प्रोटीन होता है. जो आपको तरोताजा महसूस करा सकता है।
इम्युनिटी होगी बूस्ट : इस मौसम में अगर आप अपनी इम्युनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो चिलगोजों का इस्तेमाल करें। इसमें कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
डायबिटीज को कंट्रोल करे : अगर आप रोजाना पाइन नट्स खाते हैं, तो टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद पा सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाए : अगर आप नियमित रूप से चिलगोजे के बीजों का सेवन करते हैं, तो यह आंखों की समस्याओं को कम कर सकते हैं।

alsoreadhttp://Lobia Dal Benefits – प्रोटीन सप्लीमेंट्स का बाप है यह दाल, दूध-अंडा भी इसके आगे फेल

चिलगोजा खाने के नुकसान

  • चिलगोजा से कई लोगों को एलर्जी हो सकती है। ऐसे में अगर लोग इसका सेवन करें तो उनको त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • भले ही चिलगोजा वजन कम करने में मददगार है, लेकिन अगर आप इसका का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह वजन बढ़ने की वजह भी बन सकता है।
  • चिलगोजा की तासीर गर्म होती है , ऐसे में अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं।
TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *