Ducati Streetfighter V4, V4S – 24.62 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, जानिए फीचर्स

Ducati ने भारत में Streetfighter V4 और Streetfighter V4S को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर इन ट्विन सुपरनेक को लिस्ट कर दिया है। Ducati ने इनका पैन इंडिया एक्स-शोरूम प्राइस 24,62,400 रुपये और 28,00,000 रुपये रखा है। दोनों बाइक 12 मार्च से सभी डुकाटी डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।

Swati tanwar
2 Min Read

Streetfighter V4 और V4S की डिजाइन

पुराने मॉडल के शार्प और स्पोर्टी डिजाइन को बरकरार रखा गया है। सुपरनेक्ड स्ट्रीटफाइटर को प्वाइंटेड एलईडी हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, अंडरबेली एग्जॉस्ट मफलर और एक पतला टेल सेक्शन दिया गया है।

Ducati Streetfighter V4 और V4S में क्या नया?

Ducati ने कहा है कि V4 और V4S के नए वर्जन में 17-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक होगा। स्टैंडर्ड V4 को रेड कलर में खरीदा जा सकता है, जबकि Streetfighter V4S दो विकल्पों- ग्रे नीरो और डुकाटी रेड में आती है।

नई V4 और V4S के फीचर्स

इसमें ट्रैक मोड के लिए एक नया टीएफटी डिजिटल डैश लेआउट मिलता है, जो नए पैनिगेल वी4 के साथ मेल खाता है। इसमें मौजूदा हाई और मीडियम मोड के अलावा दो नए पावर मोड- फुल और लो मिलते हैं।

alsoreadhttps://bollywoodremind.com/husqvarna-svartpilen-801-global-unveil-on-march-19/

नई V4 और V4S का पावरट्रेन

इसमें 1,103cc V4 लिक्विड-कूल्ड डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल इंजन है, जो 208 bhp और 123 Nm उत्पन्न करता है। ये मोटर स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

TAGGED: , ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *