जिन लोगों ने सोना चांदी निवेश करना है या फिर सोना चाँदी निर्मित आभूषण की खरीदारी करनी है। उनके लिए फ़िलहाल बेहतरीन मौका है। क्योकि सोना चाँदी की कीमत अभी स्थिर चल रही है, पिछले दो से तीन दिनों के दौरान सोना चाँदी की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है फिलहाल सोने में तेजी का कोई खास कारण नजर नहीं आ रहा है शादी विवाह का सीजन खत्म हो चुका है और कोई बड़ा फेस्टिवल फिलहाल नहीं है। ऐसे में मांग सामान्य है जिससे भाव स्थिर बने हुए है।आज दिसंबर महीने की दूसरे दिन सोने की कीमत दस ग्राम 76740 रु 24k के भाव चल रहे है। जबकि आज चांदी की कीमत 89383 किग्रा पर चल रहा है। पिछले दो से तीन दिनों के दौरान इन भाव में मामूली बदलाव हुए हैं।
24k Gold का भाव 76740 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है
देश में फिलहाल सोने की कीमत स्थिर है। आज 24k Gold का भाव 76740 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। इसकी कीमत में जीएसटी या अनु शुल्क शामिल नहीं है। यह खुदरा कीमत है जो की धातु की शुद्धता के आधार पर होती है। 995 प्योरिटी के साथ 23 कैरेट सोने का भाव 76433 रु प्रति 10 ग्राम पर है जबकि आज 22 कैरेट सोने का भाव 70294 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है आभूषण निर्माण में 22 ही नहीं बल्कि18 कैरेट का उपयोग भी काफी अधिक होता है। जिसका दाम आज 57555 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। जबकि आज 14 कैरेट सोना का भाव 44893 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। वही पर आज चाँदी की कीमत प्रति किलोग्राम 89383 रु के भाव से बिक रही है।
SMS से मिलेगी सोना चाँदी भाव की जानकारी
देश में सोना चाँदी की कीमत IBJA द्वारा अपडेट की जाती है। जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर रोजाना दी जाती है। इसके साथ SMS के जरिये रोजाना सोना चाँदी की कीमत जानने की सुविधा भी दी जाती है। जिसके लिए 8955664433 फ़ोन नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी। इसके बाद SMS के जरिये आपको सोना चाँदी की खुरदरा कीमते भेजी दी जाती है। आपको बता दे की IBJA सोना चाँदी समेत अन्य कई धातुओं के खुरदरा रेट जारी करता है।