Today gold rate : आज सोने चांदी के भाव फिर नरम पड़े, डॉलर में मजबूती दर्ज की गई, देखकर आज 18, 22, 24 कैरेट सोने का रेट

Saroj Kanwar
1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में मंगलवार 20 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती से निवेशकों का रुख सतर्क हो गया है, जिससे सोने पर दबाव बना। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के मिनट्स और इस शुक्रवार जैक्सन होल में फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर टिकी है। माना जा रहा है कि इस भाषण से ब्याज दरों को लेकर आगे की नीति का संकेत मिल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि फेड कड़ा रुख दिखाता है तो सोने में और गिरावट संभव है। फिलहाल बाजार में सतर्कता का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3326 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3706 सेंट रही। सोना ऊपर में 3327 नीचे में 3310 डॉलर प्रति औंस रहा। 

चांदी ऊपर में 3743 नीचे में 3696 सेंट ही। 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 100400 एक दिन पूर्व 100600 आरटीजीएस 101200 सोना 22 कैरेट 92600 

चांदी चौरसा 113200 एक दिन पूर्व 115400 आरटीजीएस में 113200 चांदी टंच 113400 रुपए। 

उज्जैन | सोना 24 कैरेट 100600 सोना 22 कैरेट 92200 चांदी 1,13,500 रुपए।

 रतलाम | सोना 100400 जेवरात 91966 चांदी 114300 रुपए।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *