29 December 2025 rashifal : वृष वालों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा, मीन वालों के उलझे मामले सुलझेंगे

Saroj Kanwar
4 Min Read

मेष

शुभ अंक 7, शुभ रंग भूराः महत्वपूर्ण सौदे मिलने से लाभ संभव है। दूसरे के नजरिये को समझने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आपसी संवाद की कमी से रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी। समस्याओं को बातचीत से सुलझा लेंगे।वृषशुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारिक सौदे हाथ आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के आसार बनेंगे। साझेदारी में काम करने से पहले अच्छी तरह जांच लें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

मिथुन

शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला : रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर होगी। अटके काम पूरे होने से लाभ की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधा के सामान पर भारी खर्च करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा का योग है।

कर्क

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : समय के साथ कार्यशैली में बदलाव लाभदायक रहेगा। मित्रों से किया वादा पूरा करना मुश्किल होगा। परिवार पर ध्यान नहीं देने से समस्या बढ़ सकती है। झूठ बोलकर मुसीबत में पड़ सकते हैं।

सिंह

शुभ अंक 4, शुभ रंग फिरोजी : भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। चलते काम को छोड़कर नया काम हाथ में लेना नुकसानदायक रहेगा। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी।

कन्या

शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : वित्तीय समस्याएं तनाव का कारण साबित हो सकती हैं। युवाओं को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। कॅरियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में सफल रहेंगे। मित्रों से मिलकर खुशी होगी.

तुला

शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : चल रही योजनाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान संभव है। अटके मामले मित्रों की मदद से सुलझेंगे। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। राजकाज में आ रही बाधा दूर होने की उम्मीद है। बुजुर्गों की सलाह लाभदायक हो सकती है। दोस्तों के साथ वक्त बिताकर मन खुश होगा।

धनु

शुभशुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : युवाओं को

नौकरी में अच्छे विकल्प मिलेंगे। कुछ लोग प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खचों पर नियंत्रण रखें। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।


मकर

शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी विपरीत विचारों वाले लोगों के साथ काम करने में परेशानी हो सकती है। वक्त का सदुपयोग कर रचनात्मक अभिरुचि को बढ़ाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार से राहत मिलेगी।

कुंभ

शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : अनुभवी लोगों से मुलाकात कॅरियर को आगे बढ़ाने में सहायक रहेगी। बुजुर्गों से मिली सीख जीवन को नई दिशा दे सकती है। किसी से मामूली कहासुनी बड़े विवाद में बदल सकती है।

मीन

शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी : उलझे मामले धीरे-धीरे सुलझेंगे। लेनदेन के मामलों में विवाद हो सकता है। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। सामूहिक कामों में सबकी सलाह से आगे बढ़ाना लाभदायक होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *