Vastu tips:जाने किस तरीके से अपने घर को खुशहाल और अपने परिवार को स्वस्थ रखें

Vastu tips:जाने किस तरीके से अपने घर को खुशहाल और अपने परिवार को स्वस्थ रखें

 
.
वास्तु शास्त्र में वह सब कुछ बताया गया है जिससे आप अपने घर को खुशहाल और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही वास्तु ने घर की साफ-सफाई करने और कचरे को घर से बाहर फेंकने के सही समय के बारे में भी बताया है। वास्तु कहता है कि सूर्यास्त के समय या सूर्यास्त के बाद घर के बाहर कचरा नहीं फेंकना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस गलती को ना दोहराएं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद घर से कचरा क्यों नहीं फेंकना चाहिए।

साफ सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार साफ-सफाई करते समय इन बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। वास्तु कहता है कि सूर्यास्त के बाद जब भी झाडू लगाएं तो घर के बाहर कूड़ा-करकट या मिट्टी न फेंके। बल्कि इसे कहीं कूड़ेदान में डाल दें और फिर सुबह इसे बाहर फेंक दें। ऐसी मान्यता है कि शाम के समय घर के बाहर कूड़ा फेंकने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

झाड़ू कैसे रखें

साथ ही घर में कभी भी झाड़ू को खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खुली जगह में रखे झाड़ू से घर से सकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है।

इसके अलावा झाड़ू को कभी भी सीधी स्थिति में नहीं रखना चाहिए। यह भी अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। इसलिए झाड़ू को हमेशा जमीन पर ही रखें।

झाड़ू कब बदले

वास्तु के अनुसार पुरानी झाड़ू को बदलने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

कहा जाता है कि कृष्ण पक्ष में हमेशा नई झाड़ू खरीदनी चाहिए। वहीं शुक्ल पक्ष में झाड़ू खरीदने से घर में दुर्भाग्य आता है।

From Around the web