Rakshabandhan - रक्षाबंधन पर पूजा-पाठ के साथ करें दान-पुण्य, नदी स्नान और तीर्थ दर्शन करने की भी है परंपरा

इस बार सावन पूर्णिमा दो दिन रहेगी। पूर्णिमा 30 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 31 अगस्त की सुबह 7.37 बजे तक रहेगी। इस दिन रक्षा सूत्र बांधने के साथ ही पूजा-पाठ, दान-पुण्य, नदी स्नान और तीर्थ दर्शन करने की भी परंपरा है। पूर्णिमा पर शिवजी के साथ ही चंद्रदेव की भी पूजा जरूर करनी चाहिए। ये पूर्णिमा बुधवार और गुरुवार को रहेगी। इस वजह से बुधवार को गणेश जी और गुरुवार को गुरु ग्रह की विशेष पूजा करें।
सावन पूर्णिमा पर कौन-कौन से शुभ काम करें
सावन पूर्णिमा पर गणेशजी, शिवजी, विष्णुजी, श्रीराम, श्रीकृष्ण, हनुमान जी और अपने इष्टदेव को रक्षा सूत्र जरूर बांधें। रक्षा सूत्र बांधकर भगवान से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें।
रक्षाबंधन पर किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं। नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर ही पवित्र नदियों का ध्यान करते हुए स्नान करें। इसके लिए में पानी थोड़ा गंगाजल मिलाएं और स्नान करें।
इस दिन शिव जी, विष्णु जी और श्रीकृष्ण के मंदिरों में दर्शन और पूजन करें। मंदिर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही पूजा करें।
भगवान को तुलसी के साथ मिठाई का भोग लगाएं। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
alsoreadRaksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर 200 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
बाल गोपाल का गोमाता की मूर्ति के साथ अभिषेक करें। माखन-मिश्री का भोग तुलसी के साथ लगाएं। कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जप करें।
पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने और सुनने की भी परंपरा है। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा सकता है।