Lord Vishnu:- भगवान विष्णु को क्यों पसंद है पीला रंग? जानें हैरान करने वाला कारण

भगवान विष्णु के चित्रों में वह अकसर पीलें वस्त्र धारण किये ही नजर आते हैं। भगवान विष्णु को अर्पित की जाने वाली वस्तु भी पीले रंग की ही होती है। माना जाता है कि भगवान विष्णु और उनसे जुड़ी हर वस्तु का रंग पीला इसलिए होता है क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग सर्वाधिक प्रिय है। भगवान विष्णु को पीला रंग क्यों पसंद है या कैसे ये रंग श्री हरि का प्रिय बना , आइये जानते हैं।
उज्जवल भाग्य को दर्शाता है
पीला रंग साधू-संतों का प्रतीक चिह्न है। पीला रंग सुख, संपन्नता, उज्जवल भाग्य, तेजस्वी व्यक्तित्व, तीव्र बुद्धि और अपार बल-कौशल को दर्शाता है। देव गुरु बृहस्पति का रंग भी पीला ही है। बृहस्पति देव की पूजा कर उनके प्रभावों को शुभ बनाने में पीला रंग बहुत सहायक साबित होता है।
क्यों प्रिये है पीला रंग
भगवान विष्णु पीले रंग की वस्तुओं को अर्पित करने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। पीली वस्तु अर्पित करने से व्यक्ति का भाग्य तेजवान बनता है। उसके जीवन में नया सवेरा आता है। भगवान विष्णु को पीला रंग इसलिए प्रिय है क्योंकि इसी रंग के माध्यम से वह अपने भक्तों के जीवन में खुशहाली बिखेर पाते हैं।alsoreadKab hai Holi - जाने होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सौभग्य में करते हैं वृद्धि
विष्णु भक्तों के जीवन में शुभता का प्रवेश कराते हैं। अपने भक्तों के सौभग्य में वृद्धि करते हैं। भगवान विष्णु को पीले रंग के पुष्प अर्पित करने से व्यक्ति के का मुरझाया जीवन पुनः खिल उठता है।