Lord Krishna - घर में लगी श्री कृष्ण की ये तस्वीरें बदल देंगी आपकी किस्मत

घर में श्री कृष्ण की मूर्ति रखने का विशेष महत्व है। कृष्ण की तस्वीर लगाने का भी अत्यंत महत्व है। कृष्ण जिस भी रूप में घर में विराजते हैं उस घर के सभी कष्ट हर लेते हैं फिर चाहे वो प्रतिमा रूप हो या तस्वीर का स्वरूप। श्री कृष्ण की फोटो होने का सिर्फ महत्व ही नहीं है बल्कि कृष्ण के किस रूप की फोटो लगाने से क्या लाभ मिलते हैं आइये जानते हैं।
कालिया नाग संग कृष्ण
अगर आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं तो घर में श्री कृष्ण की कालिया नाग पर खड़े होने वाली तस्वीर लगा सकते हैं। श्री कृष्ण ने अपने जीवनकाल में कई असुरों का वध किया है। यह तस्वीर शत्रुओं पर विजय को सुनिश्चित करेगी।
बाल स्वरूप की फोटो
अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं तो घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लड्डू गोपाल की तस्वीर लगाएं। इससे जल्दी ही संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान का व्यक्तित्व भी कृष्ण की तरह ही तेजस्वी और प्रेमभाव से पूर्ण होगा।
अर्जुन संग श्री कृष्ण
घर में अर्जुन संग कुरुक्षेत्र के मैदान में खड़े श्री कृष्ण की तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए। इससे सही और गलत में फर्क व्यक्ति को समझ आता है। उसके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।
राधा संग श्री कृष्ण
घर में राधा कृष्ण की फोटो लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में न सिर्फ प्रेम का संचार होता है बल्कि वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है। विवाह के योग बनने लग जाते हैं।
alsoreadShani Yantra - नजर दोष के साथ इन गंभीर परेशानियों से भी बचाता है शनि यंत्र, जानें इसके लाभ
बांसुरी संग श्री कृष्ण
घर में बांसुरी बजाते हुए श्री कृष्ण की तस्वीर लगाना बहुत फलदायी माना जाता है। इससे घर में शांति स्थापित होती है। सकारात्मकता का भी संचार होता है। घर का वातावरण खुशहाल बना रहता है।
सुदर्शन चक्र के साथ श्री कृष्ण
श्री कृष्ण की सुदर्शन चक्र पकड़े तस्वीर लगाने से नकारात्मकत का नाश होता है। घर के दोष और सभी अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं। राहु का प्रभाव भी कम होता है।