Kab hai Holi - जाने होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Kab hai Holi - जाने होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

 
h

हमारे देश में होली का उत्सव दो दिनों तक चलता है। इसकी तैयारी एक सप्ताह पहले से ही शुरू हो जाती है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए होता है।  होली हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। जानें इस साल कब मनाई जाएगी होली और किस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होगा शुभ। 

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 07 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि आरंभ - 06 मार्च 2023, सोमवार,  शाम 04 बजकर 17 मिनट 

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि समापन- 07 मार्च 2023, मंगलवार, शाम 06 बजकर 09 मिनट पर 

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त -7 मार्च, मंगलवार, सायं 06:31 से रात्रि 08:58 तक 

होलिका दहन की अवधि - 02 घंटे 27 मिनट  

रंग वाली होली की तिथि 

अगले दिन यानी कि 08 मार्च बुधवार को खेलने वाली होली मनाई जाएगी। इस पर्व का जश्न लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर मनाते हैं।alsoreadHoli - होली पे आजमाएं वास्तु के ये उपाय, घर आएगी सुख समृद्धि

होलिका दहन का महत्व

इससे कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं और बुराइयों का नाश होता है। होलिका दहन की अग्नि नकारात्मकता का नाश करती है। वैज्ञानिक दृष्टि से इसकी लपटों से वातावरण में मौजूद कई कीटाणुओं का नाश भी होता हैं। ये सर्दियों के अंत का प्रतीक भी होता है। 

होली में रंग खेलने का महत्व  

होली में रंग खेलना समाज को एक साथ लाने और एक दूसरे के बीच की दूरी को काम करने में मदद करता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन रंग खेलने से शत्रु भी करीब आ जाते हैं और मित्र बन जाते हैं। इस दिन सभी अपनी पुरानी लड़ाइयों को भूलकर एक-दुसरे के पास आ जाते हैं। यह पर्व भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। 

From Around the web