मां लक्ष्मी के साथ इन देवता की मूर्ति स्थापना करने से बढ़ेगा घर में धन और वैभव

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारी आर्थिक स्थिति का सीधा संबंध घर की पूर्व और ईशान कोण से होता है। साथ ही इन दिशाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल करना हमें परेशानी में भी डाल सकता है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अचानक से कमजोर होने लगे या आर्थिक संकट आने लगे तो इसका मतलब है कि आप वास्तु दोष के प्रभाव में हैं। वास्तु और ज्योतिष दोनों में ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से आप अपनी आर्थिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये खास उपाय।
मां लक्ष्मी के साथ इस विग्रह की स्थापना करें
माना जाता है कि घर में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति एक साथ रखने से कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर- पूर्व दिशा में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की एक साथ मूर्ति रखने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।read also:
जानिए पैरों में कुमकुम लगाने के ज्योतिष लाभ ,बढ़ेगा घर में पैसा
Swami Kuber
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में कुबेर जी की मूर्ति स्थापित करने से कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती है। कुबेर को उत्तर दिशा का स्वामी माना जाता है। अगर आप इस दिशा में तिजोरी भी रखते हैं तो भी आपको हमेशा धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
नीला पिरामिड
घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि नीले रंग का पिरामिड धन को अपनी ओर आकर्षित करता है और घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।
तुलसी का पौधा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में लक्ष्मी का वास माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।