Eclipse 2023:- किस दिन लगेगा इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जाने

Eclipse 2023:- किस दिन लगेगा इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, जाने

 
p

20 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण और 5 मई को पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है। इन ग्रहण के अलावा भी 2 और ग्रहण इस साल लगने वाले हैं। 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिनमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। इस साल के बाकी ग्रहण कैसे होंगे और कब लगेंगे और इन्हें किन-किन जगहों से देखा जा सकता है , आइये जानते हैं। 

दूसरा सूर्य ग्रहण 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होने वाला है। इस सूर्य ग्रहण को अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य के मध्य भाग को पूरी तरह घेर लेता है। सूर्य का बाहरी हिस्सा रिंग की तरह चमकता हुआ नजर आता है। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा आग के छल्ले के समान दीखता है।  

दूसरा चंद्र ग्रहण 

दूसरा चंद्र ग्रहण इस साल 28-29 अक्टूबर की रात को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है। इस ग्रहण में चंद्रमा को पृथ्वी पूरी तरह नहीं ढकती और केवल उसका कुछ हिस्सा ही अंधकारमय होता है। 

alsoreadBenefits of copper ring: तांबे की अंगूठी पहनने से क्या होता है

यह चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की रात ही लगता है। दूसरे चंद्र ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकता है। 

From Around the web