Vastu - घर में क्यों नहीं लगाने चाहिए ये 5 पौधे , जाने कारण

घर के अंदर तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है। लेकिन कई पौधे हैं जो आपको घर में नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों को न लगाने के पीछे कई सारे कारण भी हैं। आज हम आपको उन सभी पौधों के बारे में बताएंगे जो आपको अपने घर में नहीं लगाने चाहिए। चलिए जानते हैं इन सभी पौधों के बारे में।
कांटेदार पौधे
आपको घर में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। कांटेदार पौधे घर में नकारात्मकता लाते हैं। परेशानियों की वजह बनते हैं। घर के अंदर कैक्टस और नागफनी जैसे पौधे लगाना अशुभ माना जाता है।
इमली
आपको घर में कभी भी इमली का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इमली का पेड़ लगाने से घर में बीमारियां आती हैं। आपसी संबंधों में भी खटास आती है। नकारात्मक शक्तियों का असर भी इस पेड़ की वजह से बढ़ता है। बोनसाई और मेहंदी के पौधे भी घर में लगाने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
alsoreadNose Ring - नाक में नथ क्यों पहनती हैं महिलाएं? जाने कारण और फायदे
पीपल
इस पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन इसके पौधे को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे धन हानि होती है। एक वजह यह भी है कि पीपल की जड़े दूर तक फैलती हैं और घर की दीवारों को ये नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए भी इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।
खजूर
घर में खजूर का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। अगर आपके घर में यह पौधा है तो आप इसको घर के बाहर लगा दे।
मदार का पौधा
घर के अंदर इस पौधे को लगाना सही नहीं माना जाता है। जिन पौधों से दूध निकलता है उन्हें नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना जाता है। इसलिए आपको यह पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए।