Vastu - अगर हमेशा रहते हैं बीमार , तुरंत रसोई से हटा दें ये 4 चीजें

कई बार आपने देखा होगा कि परिवार के लोग अच्छा खाना खाते हैं फिर भी उनके घर में बीमारी बनी रहती है। घर की रसोई मां अन्नपूर्णा का निवास स्थान होता है। जिस तरह हम अपने घर के मंदिर की साफ-सफाई करते हैं वैसे ही हमें रसोई की भी करनी चाहिए। वास्तु नियमों के अनुसार कुछ चीजें भूलकर भी रसोई में नहीं रखनी चाहिए। आइए जान लेते हैं कि वे चीजें कौन सी हैं।
रसोई में कभी न रखें झाड़ू
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। उसे रसोई में रखना अशुभ माना जाता है। रसोई में झाड़ू रखने से परिवार के लोगों की सेहत को नुकसान होता है। और वे बीमार होने लगते हैं। मां अन्नपूर्णा रूठ जाती हैं।
किचन में दवाएं रखना अशुभ
रसोई में दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। जिससे घर में क्लेश, बीमारी और आर्थिक तंगी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अगर आप दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे रसोई के बजाय दूसरी जगह रखना चाहिए।also readVastu - सुख समृद्धि के लिए घर की इस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज
रसोई में न लगाएं शीशा
रसोईघर में शीशा लगवाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में शीशा लगवाने से आग का प्रतिबिंब बनता है। ऐसा करना बहुत नुकसानदायक होता है। माना जाता है कि रसोई में शीशा लगवाने से घर में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है।
टूटे बर्तनों को रसोई में न रखें
बर्तनों के टूटने के बाद उन्हें फेंक देना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटे बर्तन रखना अशुभ माना जाता है। रसोई घर में टूटे बर्तन ही नहीं बल्कि किसी भी तरह का कबाड़ भी नहीं रखना चाहिए।